Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चेन्नई में बड़े हादसे से बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट, विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद थे मौजूद

विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। यह जानकारी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से दी।

11 Aug 2025

 चेन्नई में बड़े हादसे से बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट, विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद थे मौजूद

नई दिल्ली। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2455 रविवार शाम को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। यह जानकारी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि फ्लाइट की शुरुआत ही देरी से हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद अचानक तेज और अप्रत्याशित झटके (तूफ़ानी हवाओं के कारण) महसूस हुए। इसके बाद विमान के कप्तान ने उड़ान सिग्नल में खराबी की सूचना दी और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया।

उन्होंने एक पर बताया कि करीब दो घंटे तक विमान चेन्नई हवाई अड्डे के ऊपर मंडराता रहा और लैंडिंग की अनुमति का इंतजार करता रहा। पहली बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई, जब उसी रनवे पर एक और विमान मौजूद था। कप्तान ने तुरंत निर्णय लेते हुए विमान को फिर से ऊपर उड़ा दिया और सभी की जान बचा ली। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतरा।

वेणुगोपाल ने कहा कि इस घटना में सभी यात्री कप्तान के कौशल और किस्मत की वजह से बचे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा कभी भी किस्मत पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस मामले की तत्काल जांच करने, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चेन्नई में बड़े हादसे से बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट,
विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। यह जानकारी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News